अब देशभक्ति फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स देखी जाएगी 100% सीट पर: श्रीराम जन्मोत्सव समिति के ज्ञापन के बाद कलेक्टर ने तुरंत जारी किया आदेश… युवा विंग रिंकू सहित मिले कई पदाधिकारी

भिलाई। देशभक्ति फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स को सिनेमाघरों में 50 प्रतिशत सीट पर दिखाया जाना था। श्री राम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा के पदाधिकारियों ने 10 अप्रैल को होने वाली राम नवमीं की शोभा यात्रा, सभा पर जिले के सिनेमाघरों द्वारा इस फिल्म को कम संख्या 50% में दिखाए जाने के संदर्भ में कलेक्टर डॉक्टर नरेंद्र भरे से चर्चा की।

इसपर कलेक्टर ने आज ही 100% सीटिंग पर फ़िल्म के प्रदर्शन के लिए आदेश जारी कर इससे सिनेमा घरों में अब 100 फीसदी सीटिंग के साथ इस फ़िल्म को देखा जा सकेगा।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने आज कलेक्टर व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन सौपने वालों में जिला महामंत्री युवा शाखा रिंकु साहू, जिला मंत्री मुकेश सिंह, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी, पार्षद ईश्वरी नेताम, जिला ।मंत्री ध्रुव पाण्डेय, विशाल सिंह व वीरू जैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...