बड़ी खबर : IED बलास्ट होने से एडिशनल एसपी शहीद, कई पुलिसकर्मी घायल, गश्त के दौरान हुई घटना, इलाके में हाई अलर्ट

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से दुखद खबर सामने आई है. नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए हैं. यह घटना 9 जून को कोन्टा डिवीजन के डोंड्रा इलाके में हुई. वहीं sdop समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इस घटना के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट है और नक्सली गतिविधियों की आशंका के चलते अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है.

सुरक्षाबल इलाके में माओवादी बंद के मद्देनज़र गश्त कर रहे थे. तभी एक प्रेशर IED विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे समेत कई जवान चपेट में आ गए. इस घटना में ASP आकाश राव शहीद हो गए.

जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त एसपी आकाश राव क्षेत्र में पैदल गश्त पर थे. यह गश्त 10 जून को प्रस्तावित भारत बंद को ध्यान में रखते हुए की जा रही थी, जिसे भाकपा (माओवादी) ने बुलाया है, विस्फोट के तुरंत बाद घायल अधिकारियों और जवानों को कोन्टा अस्पताल लाया गया. अन्य घायल जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...

महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय...