21 लाख रुपये के बायोडीजल के साथ सुपरवाइजर धरा गया, हथखोज के दुर्गा स्टील रोल्स में हो रहा था रिफलिंग

भिलाई। बायोडीजल का रिफलिंग करते हुए कंपनी के सुपरवाइजर को पुलिस ने पकड़ा है। उसके खिलाफ भिलाई तीन पुलिस कार्रवाई कर उसे खाद्य विभाग को सौंपेगी। भिलाई तीन थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हथखोज भिलाई 3 स्थित दुर्गा स्टील रोल्स में ट्रैंकर डीडी 01 सी 9468 में बायोडीजल 29 हजार 452 लीटर भरा हुआ था। जिसका मालिक प्रतापगढ़ यूपी निवासी समर सिंग है वर्तमान में गुजरात में रहता है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब कंपनी में दबिश दिया तब सुपरवाइजर चंद्रशेखर रिफलिंग करते धरा गया। पुलिस इस अवैध कारोबार को संचालित करने वाले के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई किया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मालिक को अभी तक नहीं पकड़ा है। बायोजल के अवैध कारोबार को लेकर लगातार सूचना मिल रही थी लेकिन आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हो रहा था। इसे लेकर भिलाई तीन पुलिस ने टीम तैयार कर कंपनी दबिश देने पहुंची थी और रिफलिंग के दौरान 21 लाख रुपए से भी अधिक का बायोडीजल
पकडाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...