भिलाई में महिला से लाखों की ठगी : पूजा-पाठ और ग्रह शांति के नाम पर पंडित ने लगाया चूना, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पूजा पाठ और ग्रह शांति के नाम पर महिला से पंडित ने 36 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। प्रार्थी महिला ने शातिर ठग पंडित के खिलाफ सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने रोहतक से आरोपी कुलदीप महाराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल पूरी घटना सुपेला के जुनवानी की है। जहां पल्लवी जायसवाल नेहरू नगर के कालीबाड़ी में रोजाना पूजा पाठ दर्शन के लिए जाती थी। तब काली बाड़ी के पंडित को पल्लवी जयसवाल ने अपनी आर्थिक और शारीरिक समस्याएं बताई। समस्या सुनने के बाद पंडित ने कहा कि उनके परिचय में एक बड़े विद्वान पंडित है, जिनका नाम कुलदीप महाराज है जो रोहतक के रहने वाले हैं। उनसे मिलने के बाद उनकी सारी समस्याएं दूर हो जाएगी।

इसके बाद जनवरी 2023 के महीने में पल्लवी जायसवाल की कुलदीप महाराज से मुलाकात हुई और कुलदीप महाराज ने पल्लवी जायसवाल को बताया कि उनकी जो भी समस्याएं हैं सभी समस्याओं का निराकरण विशेष पूजा पाठ और ग्रह शांति से हो जाएगा। इसके बाद पूजा पाठ में जो खर्च होगा वह दक्षिणा उन्हें देनी होगी।

पीड़िता ने 18 जनवरी 2023 से लेकर 8 अप्रैल 2025 तक कुलदीप महाराज के अकाउंट के अलावा नगद और अन्य माध्यम से लगभग 36 लाख 66 हजार रुपये दिए थे। जब पल्लवी जायसवाल की समस्या समाप्त नहीं हुई तो उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ और उसने लिखित में सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने विवेचना शुरू की। सबूतों के आधार पर ठगी का मामला सही निकला। पुलिस कुलदीप महाराज को गिरफ्तार कर दुर्ग ले आई और न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...