जन सहयोग से पहंडोर स्कूल में स्मार्ट क्लास : चिकित्सक अंकित ने किया उद्घाटन, रिटायर्ड शिक्षक किए गए सम्मानित

भिलाई। पहंडोर के पूर्व माध्यमिक शाला में जनसहयोग व सामुदायिक सहभागिता की मिसाल देखने को मिली। यहां शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में जन सहयोग से लाखों रुपए की लागत से स्मार्ट क्लास का निर्माण किया गया है। इस स्मार्ट क्लास के निर्माण में पालकों व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर दान स्वरूप अपना सहयोग प्रदान किया।

इसका शुभारंभ गायत्री हॉस्पिटल रायपुर के संचालक डॉ. अरुण मढ़रिया की अनुपस्थिति में उनके सुपुत्र डॉ.अंकित मढ़रिया ने किया । कार्यक्रम में घुघुवा संकुल अंतर्गत सेवानिवृत्त हुए शिक्षक ओंकार प्रसाद साहू, रमेश यादव, मिलाप राम साहू, परसराम साहू, नंदकुमार साहू का सम्मान भी किया गया । इस अवसर पर शाला की शिक्षिका ममता साहू को उनके योगदान के लिए विशिष्ट सेवा से सम्मानित किया गया।

उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि देवेंद्र क्षैतिज, अशोक कुमार अग्रवाल, नरसिंह मढ़रिया, बीआरसी खिलावन चौपड़िया थे। वहीं अध्यक्षता सरपंच पुरुषोत्तम मढ़रिया ने की। ग्रामीणों व पालकों ने विद्यालय के प्रधानपाठक और शिक्षकों के निरंतर प्रयासों की सराहना की।

इस मौके पर लक्ष्मण देवांगन, प्रतिभा मौर्य, नरेंद्र वर्मा, हुमेन्द्र कुमार देवांगन, हेमंत मढ़रिया, ओम प्रकाश पाण्डेय, रमेश शर्मा, अभिषेक वर्मा, मंगलूराम पारधी, मिथिलेश देशलहरा, रवीश मंडल, देवनाथ साहू, संतोष गेंड्रे, पंचराम बाल किशोर, मनीषा भीमगज, रजनी वर्मा, दानेश्वर प्रसाद वर्मा, सुषमा परगनिहा, विमला बनपाल, जया झा, हर्षलता साहू, मिताली चौधरी, शशिकला कुर्रे, एकता वर्मा, गुल्ली पुर्रामे, भाग्यवती चौहान आदि शामिल थे।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...

हरित अभियान: शारदा विद्यालय रिसाली में पौधारोपण और जागरूकता...

भिलाई (रिसाली)। रिसाली स्थित शारदा विद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से...