छत्तीसगढ़ सब जूनियर बालिका हॉकी टीम हेतू चयन स्पर्धा… अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में प्लेयर्स ने दिखाया जौहर

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाली ’’छत्तीसगढ़ हॉकी’’ की सब जूनियर बालिका हॉकी टीम हेतु एक दिवसीय चयन स्पर्धा विगत दिवस अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव मे “छत्तीसगढ़ हॉकी” के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के मार्गदर्शन में आयोजित कि गई। जिसमें छत्तीसगढ हॉकी से मान्यता प्राप्त जिले एवं संस्थानों से कुल 76 बालिका हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया। “छत्तीसगढ़ हॉकी” के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की अगामी दिनांक 03 से 14 जुलाई 2025 तक रांची (झारखंड) में 15वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हॉकी चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है।

इस हेतु राज्य की टीम के संभावित खिलाड़ियो का चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 26खिलाडियो का चयन किया गया है। चयन पश्चात् 26 संभावित सब जूनियर बालिका हॉकी खिलाडियो का प्रशिक्षण शिविर बहुत जल्द अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगंव में आयोजित किया जायेगा। नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ अपना पहला मैच दिनांक 03 जुलाई को दादर नागर हवेली के साथ खेलेगी।

उक्त चयन स्पर्धा में छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, एन आई एस हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव,साई के हॉकी कोच परमजीत सिंह, रायपुर हॉकी अकादमी के प्रहलाद तांडी, विष्णु यादव ,खेलो इंडिया सेन्टर बस्तर के कोच कार्तिक यादव, शैलेन्द्र वर्मा, हिमांशु कबीरधाम से, तथा आशा थॉमस,कृष्णा यादव,हिमांशु मलिक आयुष साहू आदि उपस्थित थें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...