टीका लगाने के बाद नवजात बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के जिला अस्पताल कबीरधाम में टीकाकरण के बाद नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने टीकाकरण के बाद स्वस्थ बच्चे की मौत होने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजन मुकेश निर्मलकर का कहना है कि तीन दिन पहले ही महिला को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल लाया था। उसी दिन उसने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया था।

सोमवार को बच्चे को टीका लगाने के लिए टीकाकरण कक्ष ले जाया गया। तब तक बच्चा बिलकुल स्वस्थ था। टीका लगने के कुछ समय बाद उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन आक्रोशित हो गए और जिला अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

इस मामले में अस्पताल प्रबंधन सीधे रूप से कुछ भी कहने से बचता नजर आया। नवजात के पीएम के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से लापरवाही बरतने जैसी कोई बात नहीं मानी जा रही है। प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पीएम करेगी। पीएम रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...