सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, तीन बड़े नक्सली लीडर ढेर, मुठभेड़ जारी

जगदलपुर। सुकमा से लगे आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली के जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. इस एकाउंटर में तीन बड़े नक्सली लीडर मारे गए हैं. अभी भी इलाके में मुठभेड़ जारी है. इसकी पुष्टि अल्लुरी सीताराम जिले के पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने की है.

बताया जा रहा है मारे गए नक्सली में केंद्रीय समिति का सदस्य गजरला रवि उर्फ उदय, विशेष जोनल समिति (AOBSZC) की सदस्य वीआरएल चैतन्य उर्फ अरुणा, एक अज्ञात शामिल हैं. मौके से दो AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में नक्सली सामान जब्त किया है.

आंध्रप्रदेश ओडिसा बॉर्डर का सबसे बड़ा नक्सली गजराला रवि एनकाउंटर में ढेर हो गया है. अधिकारी ने बताया रवि के अलावा SZC मेंबर अरुणा भी मारी गई, अरुणा गरियाबंद में जनवरी में मारे गए CC मेंबर चलपति की पत्नी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...