भिलाई में रियल एस्टेट कारोबारी का अपहरण… ऑनलाइन सट्टे और जमीन घोटाले से जुड़ा मामला

भिलाई। भिलाई में एक रियल एस्टेट कारोबारी करण गुप्ता के साथ मारपीट और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। ये घटना उस वक्त हुई जब करण ने महादेव सट्टा और ज़मीन से जुड़ी गड़बड़ियों की शिकायत पुलिस में की थी। शनिवार सुबह करीब 4 बजे करण अपने दोस्त के साथ सरकारी अस्पताल के पास चाय पीने गया था। तभी एक काली थार गाड़ी (नंबर CG 07 CM 8400) में गौतम सोना और उसके कुछ साथी वहां पहुंचे। उन्होंने करण से बदतमीजी की, जान से मारने की धमकी दी और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर रायपुर की ओर ले गए।

गाड़ी में करण के साथ मारपीट की गई। लेकिन मौका देखकर करण ने थार के गियर में लात मार दी जिससे गाड़ी रुक गई और वह भागकर सीधे थाने पहुंचा। करण ने इससे पहले गौतम सोना और विशाल भौमिक के खिलाफ एसएसपी दुर्ग को एक लिखित शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया था कि महादेव सट्टे की बड़ी रकम ज़मीन के सौदों में लगाई जा रही है। शिकायत के बाद से ही करण को धमकियां मिलने लगी थीं।

गौतम सोना के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि वह पहले ड्राइवर का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में उसने करोड़ों की संपत्ति बना ली। उस पर POCSO एक्ट, पुलिस को धमकी देने और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गौतम और उसके साथियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 138, 296, 3(5), 351(2) के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...

CG Jobs: 24 जिलों में सहायक ग्रेड-3 के 100...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर देने और जिला स्तरीय प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में...

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...