CG – शिक्षिका की मौत: स्कूटी से स्कूल से लौट रही थी टीचर… ट्रैक्टर ने मारी ठोकर… मौके पर ही चले गई जान

Teacher dies

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार सहायक शिक्षिका गीता पैंकरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा आईटीआई कॉलेज के पास हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गीता पैंकरा स्कूल से आ रही थीं, जब यह हादसा हुआ। बताया गया है कि, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। जिससे वह सीधे स्कूटी सवार शिक्षिका गीता पैंकरा से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना की सूचना मिलते ही बीजापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। कल पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतका एक समर्पित शिक्षिका थीं और उनके असमय निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...