कोविड-19 में योग की भूमिका पर अंतर्राष्टीय वेबिनार : योगाचार्यों के साथ वक्ताओं ने रखें विचार, मंत्री अनिला भेड़िया बोलीं – योग से बढ़ता है आत्मविश्वास

भिलाई। पंचायत स्तर पर भी योग से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें। योग से जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा हम एक अनुशासित जीवन शैली अपना पाने में सक्षम होते हैं। उचित तरीके से और कुशल प्रशिक्षक के मार्गदर्शन से योग करने से हमें ज्यादा फायदा मिलेगा।

योग की कोविड-19 के दौरान बहुत बड़ी भूमिका रही है। उक्त बातें कोविड-19 संक्रमण में योग की भूमिका विषय पर आज राजधानी रायपुर के नगर निगम सभागार में अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार में समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने मुख्य अतिथि की आंसदी से कहीं।

इसमें राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने प्राचीन यौगिक पद्धति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग का मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि हमें नियमित रूप से कम-से- कम एक घंटा रोजाना योग अथवा शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। इससे हमारी आंतरिक शक्ति मजबूत होती है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।

सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि आज के इस अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार में कई देश के लोग जुड़े हैं जिसमें छत्तीसगढ़ के नाम की गूंज कई देशों में फैल रही है। योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि हमें अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कोरोना महामारी में रक्षा कवच के रूप में योग ने हम सब का ध्यान आकृष्ट किया है।

मुख्य अतिथि भेड़िया ने एक घंटे तक शीर्षासन करने वाले टिकेश्वर पटेल को स्मृति चिन्ह व पदक भेंटकर सम्मान किया। इसमें कई वक्ताओं ने व्याख्यान दिए। इस अवसर पर योग आयोग सदस्य गणेश नाथ योगी, राजेश नारा, रविंद्र सिंह, समाज कल्याण विभाग के प्रभारी संचालक पंकज वर्मा, योग आयोग के सचिव एमएल पांडे, अखिलेश्वर तिवारी सहित विभाग के अधिकारी- कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...