शादी के 36 दिन बाद पत्नी ने की पति की हत्या, मुर्गा भात में जहर देकर खिलाया, जानिए वारदात की वजह…

बलरामपुर. जिले के ग्राम विशुनपुर की युवती ने शादी के 36 दिन बाद अपने ही पति की हत्या कर दी. यह घटना झारखंड के रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव की है. सुनीता सिंह ने मुर्गा चावल में कीटनाशक मिलाकर अपने पति 22 वर्षीय बुधनाथ सिंह को खिलाई, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

झारखंड पुलिस से जानकारी मिली है कि बुधनाथ सिंह की शादी 11 मई 2025 को विशुनपुर निवासी सुनीता सिंह से हुई थी, लेकिन विवाह के अगले ही दिन सुनीता ने पति को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि वह उसे पसंद नहीं है और मायके लौट गई. समझाइश और पंचायत के बाद 5 जून को वह ससुराल लौटी. 14 जून को सुनीता पति के साथ बाजार गई और फसल में कीड़े मारने के बहाने कीटनाशक दवा खरीद लाई और खाने में मिलाकर अपने पति को दी, जिससे उसकी तबियत बिगड़ी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

शुरुआती पूछताछ में सुनीता ने अपनी सास पर जहर देने का आरोप लगाया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया. सुनीता ने बताया कि वह शादी से खुश नहीं थी और पति को पसंद नहीं करने के कारण यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...