भिलाई में BSF ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास

भिलाई। हर साल की तरह इस वर्ष भी ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस छत्तीसगढ़ मे तैनात सीमा सुरक्षा बल के सामरिक मुख्यालय महानिरीक्षक (विशेष-संक्रिया), सीमा सुरक्षा बल, भिलाई, छत्तीसगढ़, क्षेत्रीय मुख्यालयों, समस्त वाहिनियों तथा सीओबी स्तर तक बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आनंद प्रताप सिंह, भा.पु.सेे., महानिरीक्षक, सामरिक मुख्यालय (विशेष-संक्रिया), सीमा सुरक्षा बल, भिलाई, छत्तीसगढ़, के कुशल मार्गदर्शन में जवानों और अधिकारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान योग के विविध आसनों के अभ्यास के साथ-साथ आधुनिक युग में योग के महत्व, विशेष रूप से नक्सल ऑपरेशन एवं उच्च जिम्मेदारी वाली ड्यूटी के दौरान शरीर को एकाग्र, शांत और सुदृढ़ बनाए रखने में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। योग दिवस की शुरूआत योग मंत्र के उच्चारण से की गई, जिसके बाद गर्दन, हाथ, पैर तथा कमर के व्यायाम कराए गए। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, ध्यान मुद्रा आदि का अभ्यास भी सभी कार्मिकों को कराया गया। अंत में ‘शांति मंत्र‘ के पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस विशेष अवसर पर सामरिक मुख्यालय (विशेष-संक्रिया), सीमा सुरक्षा बल, भिलाई, छत्तीसगढ़, क्षेत्रीय मुख्यालयों एवं अधीनस्थ सभी वाहिनियों तथा सीओबी स्तर तक सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सीमा सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक श्री आनंद प्रताप सिंह, भा.पु.से., द्वारा सभी कार्मिकों को उनके स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...