CG – शर्मनाक मामला! आधीरात घर में घुसकर 9 साल की मासूम को किया अगवा, आरोपी ने किया बलात्कार… अगले दिन जंगल में मिली बच्ची… महीनेभर पहले बड़ी बहन का भी किडनैपिंग और हुआ था रेप

A 9-year-old innocent was kidnapped by entering the house at midnight

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची को घर से अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को आरोपी उसके घर से उठाकर ले गया था। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने पीड़ित बच्ची को दादर के जंगल से बरामद किया। मेडिकल परीक्षण में बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान और रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन इलाके की है। आपको बता दे की इससे एक महीने पहले मासूम बच्ची की बड़ी बहन से भी रेप हो चुका है। आरोपी रेप और किडनैपिंग केस में जेल में बंद है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को रात को 9 साल की मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ सो रही थी। करीब 1 बजे रात एक आरोपी बच्ची को उठाकर जंगल ले गया। रात में जब बच्ची की बड़ी बहन उठी तो वह बिस्तर से गायब थी।इसके बाद बड़ी बहन ने अपनी मां को मामले की जानकारी दी।

परिजनों को खोजबीन के दौरान आंगन में किसी भारी सामान के गिरे होने के निशान मिले। उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की, लेकिन किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित परिवार शनिवार सुबह थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। जैसे ही अपहरण की खबर मिली एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। एएसपी नीतिश ठाकुर और सीएसपी कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीम ने नाबालिग की खोजबीन शुरू की।

लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने बच्ची को दादर के जंगल से सुरक्षित खोज निकाला। नाबालिग से पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की गई। बच्ची से पूछताछ में आरोपी की पहचान दशरथ सिदार (19) निवासी पोड़ीबहार के रूप में हुई। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बच्ची का अपहरण कर रेप किया गया था। मासूम के प्राइवेट पार्ट में इंजरी मिली है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

बता दें कि पीड़िता की मां रोजी मजदूरी कर दोनों बेटियों का भरण-पोषण करते आ रही है। एक महीने पहले ही उसकी बड़ी बेटी का अपहरण हुआ था। आरोपी ने किडनैप कर रेप की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...