छत्तीसगढ़ में कोरोना से दूसरी मौत: पहले से कई बीमारी से था परेशान… दोनों मृतक राजनांदगांव के ही; पढ़िए

राजनांदगांव। देश में कोरोना के नए वैरिएंट्स से सतर्क रहने की जरुरत है। बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो कोविड से 6 दिन के भीतर दूसरी मौत दर्ज की गई है। दोनों ही मृतक राजनांदगांव जिले के रहने वाले थे। राजनांदगांव के लखोनी निवासी 55 साल के पुरुष की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें पहले से दिल की बीमारी है, सांस की तकलीफ और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियां थी।

मरीज का इलाज शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल पेंड्री के आईसीयू में चल रहा था। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर ने बताया कि, मरीज की शनिवार देर रात मौत हो गई। रविवार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 20 जून को मजदूरी का काम करने वाले मरीज की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे तुरंत कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। मरीज के परिजनों को होम आइसोलेशन में रखा गया। उनके संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू की गई।

इस केस के बाद इलाके में कोविड जागरूकता अभियान और जांच शिविर भी आयोजित किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के परिजनों और संपर्क में आए लोगों की निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही जनता से अपील की है कि कोविड लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और मास्क, सामाजिक दूरी जैसे दिशा-निर्देशों का पालन करें।

आपको बता दें कि, इससे पहले 16 जून को राजनांदगांव के ही 86 साल के बुजुर्ग की कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 से मौत हो गई थी। पिछले कई समय से वो मेडिकल प्रॉब्लम फेस कर रहा था। रूटीन डायलिसिस के लिए रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में आया हुआ था। डॉक्टरों को कोविड के सिम्टम्स दिखे तो जांच हुई। जांच रिपोर्ट में पेशेंट कोविड पॉजिटिव आया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...