भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों से की भेंट मुलाकात: जनता की समस्याएं सूनी… साथ ही सबका हालचाल भी जाना… बिजली की समस्या पर विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था को दुरुस्त करने दिए निर्देश

​भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार अपने क्षेत्र की जनता से मिलते रहे है और उनकी समस्याओं का समाधान करते है। रविवार को भी विधायक देवेंद्र यादव ने अपने सेक्टर 5 स्थिति निवास स्थान में लोगों से भेट मुलाकात की। इस दौरान एचएलसीएल सेक्टर 6 के लोग भी विधायक के पास पहुंचे। लोगों ने विधायक को बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली की बड़ी समस्या है। आए दिन बार-बार बिजली गुल होता है। बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली को सुधार नहीं जाता। कई दिन 12 घंटे 24 घंटे तक भी लाइट गोल रहता है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों की समस्याओं को सुनकर विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। इनके अलावा छावनी और कुर्सी पर क्षेत्र से भी सैकड़ो की संख्या में लोग आए। जिन्होंने विकास कार्य और विभिन्न सुविधाओं की मांग की और अपनी-अपनी समस्याएं भी विधायक देवेंद्र यादव को बताई. कुछ युवा साथी भी विधायक देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे जिन्होंने बताया कि महेंद्र कर्मा यूनिवर्सिटी बस्तर में भर्ती प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी की गई है। इस वजह से योग्य उम्मीदवारों को जगह नहीं मिल पा रही है। रायपुर से कबीर पंथी का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक देवेंद्र यादव से मिलने आया था।

इस दौरान उनसे मिलने के लिए भिलाई नगर विधायन सभा क्षेत्र के सैकड़ों महिलाएं पुरूष व युवा वर्ग पहुंचे। सभी से विधायक यादव बारी-बारी से मिले। सब का कुशल क्षेम जाना साथ ही सभी की समस्याएं भी सूनी। इस दौरान लोगों ने अपने विधायक से विभिन्न तरह की मांग की। गरीब व असहाय लोगों की विधायक यादव ने म​दद की। कई लोग राशन कार्ड की मांग लेकर पहुंचे। कुछ लोग अपने बच्चों के एडिमशन के लिए मदद की गुहार लगाई। कई लोगों के बेहतर इलाज के लिए मदद की। अस्पताल प्रबंधन को फोन कर लाइनअप किया और बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए। अपने क्षेत्र के लोकप्रिय और सब के मदद करने वाले विधायक देवेंद्र यादव से मिलकर लोग काफी उत्साहित हुए। इसके अलावा बहुत सी महिलाएं व पुरूष जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था, वे भी विधायक के पास योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग लेकर पहुंचे। जिन्होंने अपनी परेशानी विधायक को बताई। तब विधायक यादव ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...