लव ट्राइएंगल में हत्या: युवती के सामने प्रेमी ने एक्स बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

जगदलपुर। कोंडागांव से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नगर के बीचोंबीच एक युवती के सामने उसके प्रेमी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि युवती का पुराना प्रेमी था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

घटना सोमवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की है। भूपेश यादव (22 वर्ष) निवासी बोटी कनेरा अपनी महिला मित्र के साथ नगरपालिक चौक पर टहल रहा था। तभी अचानक वहां युवती का पूर्व प्रेमी विजय कोर्राम (24 वर्ष) निवासी आलबेड़ा, कोंडागांव पहुंचा। जैसे ही दोनों की नजरें मिलीं, बात बिगड़ गई। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ी कि विजय ने जेब से चाकू निकाला और भूपेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ भूपेश वहीं गिर पड़ा और विजय मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल भूपेश को अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश का लग रहा है। आरोपी विजय कोर्राम के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। युवती से भी विस्तार से पूछताछ की जा रही है ताकि इस दर्दनाक वारदात के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...