CG – 2 मासूम दोस्तों की मौत: खेलने के लिए घर से निकले थे… तालाब में साइकिल धोने के दौरान पैर फिसला… डूबने से हो गई मौत

CG – 2 मासूम दोस्तों की मौत

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बड़ी घटना में दो मासूम बच्चों की जान चली गयी। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केरजू की है। जहां दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे साइकिल धोने तालाब पहुंचे थे, जहां फिसलने के कारण वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, केरजू निवासी नवीन अग्रवाल का पुत्र आरव अग्रवाल (9 वर्ष) और पड़ोसी संजय अग्रवाल का बेटा अंश अग्रवाल (7 वर्ष) बुधवार को स्कूलों से लौटने के बाद शाम करीब चार बजे साइकिल लेकर घर से खेलने के लिए निकले। अन्य बच्चों के साथ वे घर से कुछ दूर स्थित तालाब में चले गए। दोनों कीचड़ लगने से गंदी अपनी साइकिलों को धोने लगे।

आरव और अंश अग्रवाल साईकिल धोने के दौरान फिसलने के कारण लबालब भरे पानी में गिर गए और डूबने लगे। साथ गए बच्चों ने शोर मचाते हुए दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकाला, जब तक दोनों बेहोश हो चुके थे। परिजनों ने तत्काल दोनों बच्चों को कांसाबेल हॉस्पिटल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर दोनों को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को किया गया।

घटना से दोनों बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों बच्चे बचपन ने साथ रहते और खेलते थे। घटना से गांव में शोक है। जहां हादसा हुआ, वहां खुली मेड़ है। बारिश के कारण मेड़ भी फिसलन भरा हो गया है और तालाब में पर्याप्त पानी भरा हुआ है, जिसके कारण हादसा हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर भगाने का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के...

CG में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, युवक...

बालोद। जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो...

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...

नकली शराब गिरोह का पर्दाफाश, प्रिंटिंग संचालक समेत 3...

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने नकली शराब तैयार करने और उसके लिए फर्जी होलोग्राम व लेबल प्रिंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले...