कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष जगत में नया इतिहास रचते हुए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर सफलतापूर्वक कदम रख दिया है। जैसे ही उनका अंतरिक्ष यान स्टेशन से जुड़ा, पूरे देश में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम का स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से 418 किलोमीटर ऊपर 28,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंतरिक्ष की ओर यात्रा कर रहा था। लॉन्चिंग के लगभग 26 घंटे बाद यान ने स्पेस स्टेशन के पास पहुंचकर सुरक्षित डॉकिंग प्रक्रिया पूरी की। खास बात यह रही कि यह डॉकिंग तय समय से 20 मिनट पहले शुरू हो गई, जो एक तकनीकी उपलब्धि मानी जा रही है।

डॉकिंग के बाद स्पेस स्टेशन के अंदर पूर्ण रूप से प्रवेश की प्रक्रिया में करीब एक घंटे का समय और लगा। इस ऐतिहासिक उड़ान की शुरुआत अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर (KSC) से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट के ज़रिए की गई थी।

यह मिशन न केवल भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में एक मील का पत्थर है, बल्कि यह भारत की वैज्ञानिक क्षमता और वैश्विक स्पेस मिशन में सक्रिय भूमिका का प्रतीक भी बन गया है। शुभांशु शुक्ला की इस सफलता से देशभर में प्रेरणा और उमंग का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...