मेकाहारा अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने की मारपीट, मरीज के परिजन ने लगाया आरोप

रायपुर। राज्य के सबसे बड़े सरकारी मेकाहारा अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स पर मरीज के परिजनों में मारपीट का आरोप लगाया है। रायपुर के अशोक नगर निवासी कैलाश शर्मा और पुरुषोत्तम शर्मा ने जूनियर डॉक्टरों पर बेदम पिटाई का आरोप लगाया है। पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

सड़क हादसे में घायल अज्ञात युवक को समय पर इलाज मिलने की मंशा से लेकर दोनों युवक मेकाहारा पहुंचे थे। इलाज के बाद दोनों युवकों ने घर जाने के लिए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से पूछा तो डॉक्टर ने युवक का दबाया गला और कई डॉक्टरों ने मारपीट की।

पीड़ित का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर किसी मरीज का इलाज न करके अपनी महिला डॉक्टर साथी से बातचीत कर रहा था। जूनियर डॉक्टरों ने भी धक्का मुक्की करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...