शाही शादी में रायपुर की ED टीम का छापा, महादेव सट्टा ऐप से जुड़े दुबई से लेकर रायपुर-भिलाई के कई लोग हुए थे शामिल, फेरे पूरे किए बिना दूल्हा फरार

भिलाई। जयपुर के कूकस इलाके के फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में एक शाही शादी में रायपुर ईडी की टीम ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि इस शादी में 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे थे। शादी समारोह में महादेव सट्टा ऐप से जुड़े दुबई से लेकर रायपुर-भिलाई के कई लोग शामिल थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रायपुर ईडी यूनिट को जानकारी मिली थी कि शादी समारोह में महादेव सट्टा ऐप से जुड़े कई लोग शामिल हैं। जैसे ही ईडी ने छापा मारा, दूल्हा सौरभ अहूजा ने हड़बड़ी में फेरे पूरे किए वहां से चुपचाप भाग निकला। वहीं, होटल में रंगरलियां मना रहे 3 मेहमानों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

इस शादी में दुबई, रायपुर और भिलाई से आए 250 से ज्यादा मेहमान मौजूद थे। सौरभ अहूजा और उसका साथी हनी अहूजा पहले मामूली हालात में भोपाल में रहते थे। लेकिन महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़ने के बाद दुबई में अपना कारोबार जमाया।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने दुल्हन से भी पूछताछ की। जांच में पता चला कि सौरभ आहूजा का कई सट्टेबाजों से लेन-देन था और उसे हवाला के जरिए बड़ी रकम मिली थी।

भोपाल के आरोपियों से भी जुड़ा है तार
सौरभ का नाम भोपाल के ट्रेवल कारोबारी धीरज आहूजा और विशाल आहूजा से जुड़ा है, जिन्हें ईडी पहले ही आरोपी बना चुकी है। इनका कनेक्शन दुबई में बैठे सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से है, जिन्होंने सौरभ की शादी में मेहमानों की टिकट और होटल की व्यवस्था करवाई थी। जयपुर की कार्रवाई में कई संदिग्ध रंगे हाथों पकड़े गए हैं। दूल्हा मौके से फरार है। ईडी ने डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए हैं और पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...