CG में 3200 करोड़ का हुआ है शराब घोटाला: EOW की जांच में बड़ा खुलासा, हर पेटी पर अफसरों को मिला 140 रुपए कमीशन

रायपुर। कांग्रेस की पिछली सरकार में हुए शराब घोटाले की रकम 1100 करोड़ रुपए और बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की पड़ताल में इसे 2161 करोड़ रुपए का बताया गया था, लेकिन आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को 3200 करोड़ के लेन-देन का पता चला है।

एजेंसी का दावा है कि आबकारी अधिकारियों ने ही 2174 करोड़ की 60.5 लाख पेटी शराब अवैध बेच दी। डिस्टलरी में ही शराब की बोतल पर डुप्लीकेट होलोग्राम लगाए जाते थे। वहां से गाड़ियों में लोडकर शराब जिले के आबकारी अफसरों की निगरानी में सीधे दुकानों में पहुंचाया जाता था।

इसका सरकारी रिकॉर्ड और दस्तावेज में इसका कहीं एंट्री नहीं है। इन शराब की पेटियों को दुकानों में दो नंबर पर बेचा जाता था। इससे मिलने वाले पैसों का भी कोई हिसाब नहीं होता था। उसे अलग से गल्ले में रखा जाता था। हर दुकान में अवैध शराब बेचने के लिए अलग से गल्ला रखा गया था, जो सिंडीकेट के सदस्य ले जाते थे।

अवैध शराब की प्रत्येक पेटी पर अफसरों को 140 रुपए कमीशन मिला है। ईओडब्ल्यू ने मृत आबकारी अधिकारी अशोक सिंह को भी आरोपी बनाया है। अशोक भी सिंडीकेट का अहम हिस्सा था। सिंडीकेट की ओर से राज्य जनार्दन कौरव जिला अधिकारियों से कॉडिनेशन करते थे। सिंडीकेट से उसे प्रति माह 6 लाख रुपए कमीशन मिलता था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...