परीक्षा देकर घर लौटी 8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या… फांसी लगाकर दी जान… जांच में जुटी पुलिस

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा थाना इलाके में 14 वर्षीय आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मामला ग्राम गढ्डोंगरी के डुबानपारा का बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय छात्रा वंदना नेताम ग्राम गढ्डोंगरी के डुबानपारा में रहती थी। घटना के वक्त वंदना नेताम के पिता दिनेश नेताम, उसकी मां और भाई सभी बाहर गये हुए थे। घटना बुधवार की सुबह 10 से 3 बजे की बीच की बतायी जा रही है। मृतिका कक्षा आठवीं की छात्रा थी और एग्जाम भी दे रही थी। आशंका है कि पेपर खराब होने की वजह से वो सुसाइड जैसे कदम उठा सकती है।

हालांकि परिवारवाले इस मामले में फिलहाल कुछ नहीं बता रहे हैं। घटना के वक्त माता – पिता और बड़ा भाई काम से बाहर गए हुए थे, जबकि छोटा भाई स्कूल गया था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। सूचना मिलते ही एसआई गेंदलाल साहू ,महिला आरक्षक संतोषी और कॉन्स्टेबल कमलेश नेताम मौके पहुँचे और आगे की कार्रवाई की ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...