दुर्ग यूनिवर्सिटी: 16 अप्रैल से परीक्षा तय, प्राइवेट और पीजी वालों के लिए अलग डेट …दोपहर में ही छात्रों ने किया प्रदर्शन

भिलाई। दुर्ग यूनिवर्सिटी की परीक्षा 16 अप्रैल से होगी। दुर्ग यूनिवर्सिटी की ओर से एक सर्कुलर जारी हुआ है। जिसमें बहुत सारी बातें लिखी हुई है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि, हेमचंद यादव विवि दुर्ग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्राईवेट पीजी की (एम.ए. एम.कॉम, एम.एससी. (गणित)) वार्षिक परीक्षाएं 01 अप्रैल से आरंभ करने का प्रस्ताव है। विवि की कुलपति, डॉ अरूणा पल्टा ने आज यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की बैठक के बाद यह जानकारी दी।

डॉ. पल्टा ने कहा कि अभी यूनिवर्सिटी ने वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन के ऑफलाइन या ऑनलाइन पद्धति के लिए उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन से मार्गदर्शन मांगा है। उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन जैसा निर्णय लेगा विश्वविद्यालय उसका शत् प्रतिशत पालन करेगा।

उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी 2021-22 हेतु अकादमिक कैलेण्डर के परिपालन में हेमचंद यादव विवि दुर्ग द्वारा स्नातक स्तर के नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों की परीक्षा 16 अप्रैल से आयोजित होंगी। पीजी प्राइवेट परीक्षा का टाइम टेबल विवि द्वारा कल 11 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। नियमित एवं स्वाध्यायी स्नातक विद्यार्थियों हेतु टाइम टेबल शीघ्र जारी किया जाएगा।

विवि के कुलसचिव, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विवि द्वारा आयोजित की जा रही प्रायोगिक परीक्षाएं लगभग 75 प्रतिषत पूर्ण हो चुकी है। तथा शेष बची प्रायोगिक परीक्षाएं 15 मार्च तक समाप्त होंगी। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि प्राइवेट पीजी विद्यार्थियों हेतु समय सारिणी निर्माण में आ रही कठिनाई के कारण स्नातकोत्तर प्राइवेट कक्षाओं के कुछ प्रश्नपत्र कार्यालयीन दिवसों में भी आयोजित किये जा सकते हैं। अतः प्राइवेट परीक्षार्थी समय सारिणी घोषित होने के पश्चात् विष्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट का अवलोकन निरंतर करते रहे।

विवि के परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि आज तक जारी विवि के सेमेस्टर परीक्षा के परिणामों में कुल 60 में से 57 परीक्षा परिणाम घोषित किये जा चुके हैं। शेष 03 परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित कर दिये जाएंगे। डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि पीजी प्राइवेट परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी प्रवेष पत्र विवि के अधिकृत वेबसाइट का 20 अप्रैल 2022 के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।

थोड़ी देर पहले ही छात्रों ने दिया धरना, ऑनलाइन एग्जाम के लिए रखी मांग
दुर्ग यूनिवर्सिटी में एग्जाम ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन? इसका फैसला बाकी है। अभी तक दुर्ग यूनिवर्सिटी की ओर से क्लियारिटी नहीं आई है कि परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन। लगातार छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। एनएसयूआई के कार्यकर्ता लगातार ऑनलाइन एग्जाम की डिमांड कर रहे हैं।

आज भी दुर्ग यूनिवर्सिटी के कॉलेजों के छात्र अचानक दुर्ग विवि में इकट्‌ठा हुए। इसके बाद सभी कलेक्टोरेट पहुंच गए। जहां उन्हें समर्थन करने एनएसयूआई से जुड़े पदाधिकारी भी पहुंच गए। एनएसयूआई के प्रदेश सह-सचिव आकाश कन्नौजिया के साथ साइंस कॉलेज दुर्ग के अध्यक्ष आदित्य नारंग, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र वाघमारे, अमन दुबे, विनीश साहू, भूपेंद्र उके, आयुष झा, प्रियांशु समेत अन्य मौजूद रहे।

सभी कलेक्टोरेट के दरवाजे पर बैठकर नारेबाजी की। जैसी शिक्षा, वैसी परीक्षा की बात करते रहे। लेकिन उनकी बात नहीं बनी। इस बार भी हर बार की तरह छात्रों को सिर्फ आश्वासन मिला। जिसे लेकर छात्र व उनके संगठन से जुड़े लोग लेकर निकल गए। छात्रों को आश्वासन मिला है कि प्रशासन इस मुद्दे पर दुर्ग यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर हल निकालेगा।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

FIITJEE पर ED का शिकंजा : 14,411 छात्रों की...

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थान FIITJEE लिमिटेड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छात्रों से एडवांस फीस लेने...

माइलस्टोन अकादमी में नुक्कड़ नाटक से गूंजा ‘सतत विकास’...

भिलाई। माइलस्टोन अकादमी में गुरुवार, 15 अक्टूबर को ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत ‘सतत विकास’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।...

‘लाल कपड़ों में स्कूल मत आइए’… : नवरात्र में...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा में एक निजी स्कूल की शिक्षिका के धार्मिक पहनावे को लेकर विवाद सामने आया है। शारदीय नवरात्र...