शर्मनाक मामला: पोर्न देखकर बच्चों ने किया गैंगरेप: छठी, 7वीं और 8वीं के 6 छात्रों ने अश्लील वीडियो देख 2 बच्चियों से किया गैंगरेप… जब रोने लगी तो आरोपियों ने पकड़ा दिए कुछ रुपए… 2 बच्चे पकड़े गए

नई दिल्ली। बिहार के शेखपुरा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां 6 नाबालिग लड़कों ने दो छात्राओं से कथित तौर पर गैंगरेप किया है. इस मामले में हैरान कर देने वाली बात यह है कि इन नाबालिगों ने ये कुकर्म मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर किया है. घटना के खुलासे के बाद पुलिस और परिजन दंग हैं.

पूरा मामला बरबीघा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसके बाद पुलिस ने दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल में देखकर इस तरह का गंदा काम किया है. वहीं बताया जा रहा है कि दोनों पीड़िताएं एक सरकारी स्कूल में छठी और सातवीं कक्षा में पढ़ती हैं, जबकि तीन आरोपी कक्षा छह में पढ़ते हैं, बाकी आरोपी कक्षा सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्र हैं. पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल सभी लड़के 10 से 12 साल के हैं, जबकि दोनों बच्चियां 8 साल की हैं.

आरोपी और पीड़िताएं एक ही गांव के
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़ित एक ही गांव के रहने वाले थे. एक आरोपी पीड़िता का पड़ोसी बताया जा रहा है. पीड़ित परिवार ने दो आरोपियों को पकड़ कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. जांच के दौरान लड़कों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखकर अपराध किया है. वहीं अन्‍य आरोपितों की खोजबीन की जा रही है.

बरबीघा थाने के एसएचओ जयशंकर मिश्रा के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम की है, जब पीड़ित सब्जी तोड़ने के लिए खेत में काम कर रही थीं. उन्होंने आगे बताया कि गैंगरेप के बाद जब दोनों बच्चियां रोने लगीं तो लड़कों ने एक लड़की के हाथ में कुछ रुपए पकड़ा दिए और कहा कि किसी को कुछ मत बताना. थाने में शिकायत करने आई दादी ने बताया कि मेरी पोती जब घर आई तो वह रो रही थी. उसके बाद जब जोर देकर पूछा तो पूरी बात बताई.

छत्तीसगढ़ में भी घट चुकी है ऐसी ही वारदात
गौरतलब है कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नाबालिगों ने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो देखकर एक आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया था. गैंगरेप करने वाले आरोपियों की उम्र महज 6 से 13 वर्ष थी. परिजनों ने बच्चों को मोबाइल ऑनलाइन पढ़ाई के लिए दिया हुआ था, लेकिन परिजनों ने ध्यान नहीं दिया कि बच्चे इसका क्या उपयोग कर रहे हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पटवारी से RI बनने की परीक्षा में पेपर लीक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) ने दो और आरोपियों...

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें…. : रिटायरमेंट के बाद भी...

बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में हुई गलती के कारण यदि उन्हें निर्धारित पात्रता से अधिक भुगतान हो जाता है, तो सेवानिवृत्ति के...

एक लाख की रिश्वत लेकर शराब आरोपियों को छोड़ा...

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की छवि से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सारागांव थाने में पदस्थ एक...

सरगुजा में कबरा हाथी का आतंक जारी : प्रशासन...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जंगल और आसपास के गांवों में हाथियों...