रिसाली में मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी में हर्षोल्लास से सेलिब्रेट किया गया गुरुपूर्णिमा

रिसाली। गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर अभिषेक मार्शल आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स एकेडमी, परमेश्वरी मंदिर प्रांगण, प्रगति नगर, सड़क 19 रिसाली में एक विशेष आयोजन हुआ, जिसमें आत्मरक्षा के आधुनिक और पारंपरिक रूपों का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस कार्यक्रम में 77 छात्रों का बेल्ट अपग्रेडेशन कर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

गुरु-शिष्य का भावनात्मक मिलन
कार्यक्रम की शुरुआत में मंच से किशोर बालक-बालिकाओं ने गुरु को समर्पित भावपूर्ण पंक्तियां सुनाईं। सफेद ड्रेस में सजे सैकड़ों बच्चों के समवेत प्रदर्शन को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो राजहंसों का समूह जलक्रीड़ा कर रहा हो। जब बच्चों ने अपने प्रशिक्षक को सरप्राइज देते हुए उनके चरणों में सिर झुकाए और उन्हें उपहार भेंट किए, तो पूरा माहौल भावुक हो उठा।

कराते और लाठी कला का जीवंत प्रदर्शन
छोटे-बड़े शिष्यों ने कराते, नान चाकू और भारतीय पारंपरिक शस्त्र लाठी का अद्वितीय प्रदर्शन किया। मानव पिरामिड, अनुशासित संचालन और टीमवर्क ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की अनुशासन, संयम और आत्मरक्षा के प्रति समर्पण को देख पालक गौरव से गद्गद हो उठे। पूरा प्रांगण तालियों की गूंज से गूंजता रहा।

संस्थान के विशेष खिलाड़ी
इस आयोजन में केसर देवांगन, कलश गंगबेर, प्रियांशु नेताम और मयंक देवांगन जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कुमिते प्रतियोगिता में भाग लिया और पदक प्राप्त किए।ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मर ट्रॉफी मायरा बघेल (7 वर्ष) और आदित्य रंजन (14 वर्ष) को दी गई। कार्यक्रम में 150 से अधिक अभिभावक शामिल रहे। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर शिष्यों ने गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए उनके प्रति श्रद्धा प्रकट की। नन्हें-मुन्नों से लेकर किशोरों तक सभी ने समूहबद्ध रूप से आत्मरक्षा का संदेश दिया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि रहे घनश्याम देवांगन, अध्यक्ष- जन कल्याण समिति, भिलाई नगर और मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई अभिषेक कुमार, ब्लैक बेल्ट 3DAN, कियो सर्टिफाईड कोच (काता एवं कुमिते) की उपस्थिति में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

नामित छात्र जिन्होंने बेल्ट अपग्रेडेशन प्राप्त किया:
मायरा बघेल, सानवी सिंह, सुप्रिया, खुशान्त वर्मा, चिराग रूद्र, भार्गवी, अयान, कौशिक, सुप्रांशु तिवारी, माहिर प्रकाश, उत्कर्ष सिंह, ध्रुव कर्माकर, काव्या वर्मा, अनिक साहा, रिमझिम देबनाथ, अथर्व दुबे, दिशा यादव, कोविद्य साहू, दीक्षा पाटिल, अबीर, अद्विका, भव्य वर्मा, अनुभव सिंह, मिहिर प्रकाश, प्रथमेश गांधी, आशुतोष त्रिपाठी, प्रतिष्ठा तिवारी, कनिका वर्मा, कलश गंगबोईर, शौर्य चंद्र, इशिता वर्मा, रिद्धि, रूबेन, सानवी कुमारी, रियान, हनुमेश, स्वर्णिम, लब्धी, अमन सिंह, मौली, दक्षा सिंह, अन्वेष मयंक, मेधा, निहारा, अभ्युदय, आकृति, तरुण, कोविद, लक्षिता, कुशाग्र, आराध्य, समर्थ, हेयांश, ओम, वर्णिका, आयुषी, अक्षिता, हर्षित, हर्षिका, गुरलीन, अहाना, निजल, हिमशिखा, पूर्वी, दिव्यांश, रुद्रांशी, अवनी, पाखी, अद्विका धनकर, लवीशा, अध्या ईशानवी, श्रेयसी, अक्षत, अनय, लीबिया, अध्या आदि। इस संस्था में बच्चों को आत्मरक्षा के साथ-साथ शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। प्रशिक्षक अभिषेक टंडन सर बच्चों को केवल कराते नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

भिलाई: शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स का राज्य स्तरीय कराटे...

भिलाई। छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का...

भिलाई के जांबाजों ने मलेशिया में गाड़ा झंडा: इंटरनेशनल...

भिलाई। छत्तीसगढ़ और विशेषकर भिलाई के खेल प्रेमियों के लिए गर्व की खबर है। मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित 15वें साइलेंट नाइट इंटरनेशनल कराटे...

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने रचा इतिहास: 54वीं सीनियर नेशनल...

भिलाई। छत्तीसगढ़ की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम ने उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित 54वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते...