Bhilai News : लव मैरिज के बाद पत्नी गायब, दामाद ने की ससुर को जिंदा जलाने की कोशिश

दुर्ग। भिलाई के जामुल में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दामाद पर अपने ही ससुर को जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज आरोप लगा है। बुजुर्ग की हालत गंभीर है और आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात करीब 1 बजे का वक्त था। बसंत विश्वकर्मा अपने घर में चादर ओढ़कर सोए हुए थे। तभी अचानक किसी ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब वे झटके से उठे तो देखा कि उनका दामाद प्रभु आग लगाकर वहां से भाग रहा था।

जलन की तकलीफ से तड़पते हुए बसंत किसी तरह बाहर निकले और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इस आगजनी में बसंत के चेहरे, गले, हाथ और पीठ बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बसंत ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी यमुना ने प्रभु से प्रेम विवाह किया था। दोनों कुछ समय से नारधा इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। लेकिन कुछ दिन पहले यमुना बिना बताए कहीं चली गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...