विधायक देवेंद्र ने भूपेश सरकार के बजट को बताया ऐतिहासिक: कहा-हर वर्ग के लिए प्रावधान, सरकारी कर्मियों की मांग पर लगी मुहर, एग्जाम के लिए युवाओं को नहीं लगेगी फीस

भिलाई। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपना चौथा बजट पेश किया। इसे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने ऐतिहासिक बजट बताया है उनका कहना है कि यह बेहद सराहनीय और जन हितेषी बजट है। भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए बहुत ही लाभकारी बजट पेश किया है।

आगे उन्होंने कहा राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा की। कर्मचारी भी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। वहीं आमजन को राहत देते हुए किसी भी नए टैक्स को नहीं लाया गया है।

युवाओं को नहीं देना पड़ेगा फीस
विधायक देवेंद्र यादव ने राज्य सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के शिक्षित युवा बेरोजगारों को सरकार बेहरत सुविधा व लाभ दे रही है। अब जो भी युवा बेरोजगार सरकारी वेकेंसी में भाग लेने के लिए आवेदन करेंगे। उन्हें फीस देने की जरूरत नहीं पड़ेगा। अब तक हर आवेदक को आवेदन के साथ 200 से 500 रुपए तक फीस देना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

मानव तस्करी रोकने पहल
मानव तस्करी रोकने के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ब्यूरो बनेगा।बस्तर संभाग में कार्य कर रहे पुलिसकर्मी सहायक आरक्षकों को पदोन्नति और वेतन भत्ते का लाभ दिलाने के लिए डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स के नाम पर नए कैडर की घोषणा। दुर्ग के जेवरा -सिरसा पुलिस चौकी को थाना बनाया जाएगा।

विधायक निधि बढ़ेगा
विधायक निधि की राशि को बढ़ाकर 4 करोड़ रुपए कर दिया गया है। पहले यह 2 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया गया है। सरपंच और पंचों का भत्ता भी बढ़ा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...