माजदा ने शिक्षक और छात्रों से भरी वैन को मारी टक्कर, 10 घायल, दो की हालत गंभीर

कोरबा। एकलव्य विद्यालय के शिक्षक और छात्रों को लेकर जा रही विंगर वेन और माजदा ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में शिक्षक और छात्रों से भरी विंगर वेन के परखच्चे उड़ गये। वहीं वेन में सवार 10 शिक्षक समेत 2 छात्रों को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया, जहां 2 शिक्षकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद 7 शिक्षकों को मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार मुूख्य मार्ग पर आज सुबह हुआ। बताया जा रहा है कि पोड़ी-उपरोड़ा में संचालित एकलव्य विद्यालय में पदस्थ 10 शिक्षक और 2 छात्र विंगर वेन से सुबह के वक्त रवाना हुए थे। वेन तानाखार मुख्य मार्ग पर पहुंची ही थी, तभी दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार माजदा ट्रक के चालक ने विंगर को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में माजदा की टक्कर से विंगर के परखच्चे उड़ गये। जिससे उसमें सवार शिक्षक और छात्रों को गंभीर चोटे आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की मदद से सभी घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 7 शिक्षकों को मेडिकल कालेज अस्पताल कोरबा रिफर किया गया है। घायलों में 2 शिक्षक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिन्हे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में तुरंत रेफर कर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर माजदा वाहन को जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...