भिलाई में SDO के बेटे ने की सुसाइड, एग्रीकल्चर का कर रहा था पढ़ाई

दुर्ग। भिलाई में एग्रीकल्चर के छात्र ने सुसाइड कर लिया। कातुलबोर्ड के साईं नगर स्थित घर के कमरे में 23 जुलाई को इंद्रप्रीत सिंह सैनी (26 साल) का शव फंदे से लटकता मिला। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

इंद्रप्रीत भिलाई में रहकर एग्रीकल्चर का कोर्स कर रहा था। उनके पिता जनरल सिंह सैनी जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग में SDO हैं, मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर पर वह अकेला था। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर जैसे ही परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना मिली तो, पूरे परिवार में मातम छा गया। माता-पिता और छोटा भाई तुरंत जगदलपुर से भिलाई रवाना हुए। शाम तक वे साईं नगर स्थित घर पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेसुध हो गईं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि इंद्रप्रीत दो भाइयों में बड़ा था और वह शांत स्वभाव का था। किसी भी तरह की पारिवारिक या व्यक्तिगत परेशानी की जानकारी उन्हें नहीं थी। फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन और अन्य व्यक्तिगत दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...