भोले की बारात के बाद महाकाल के दरबार पहुंचे दया सिंह: क्षमा याचना के साथ-साथ प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आर्शीवाद

भिलाई। शहर में भोले बाबा की भव्य बारात निकालने के बाद बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह महाकाल के दरबार पहुंच गए हैं। दरअसल, आयोजन में किसी प्रकार की भूल-चूक के लिए क्षमा याचना मांगने के लिए दया सिंह बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे हैं। जहां उन्होंने क्षमा याचना के साथ-साथ प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। दया सिंह ने बताया कि, बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के आयोजन में जाने-अंजाने में किसी प्रकार की भूल-चुक हुई होगी तो उसके लिए बाबा महाकाल के पास क्षमा याचना पहुंचे हैं। दरबार में उन्होंने अपनी समिति के सदस्यों के साथ मत्था टेककर प्रदेश के लिए गौरव के लिए आशीर्वाद मांगा है। दया सिंह ने बताया कि, इस साल आयोजन का 14वां वर्ष था। 14 सालों से भव्य बारात निकाली गई। इस साल सबसे ज्यादा झांकी और सबसे ज्यादा ज्यादा भव्यता देखने को मिली। इस बारात में प्रदेशभर के राजनेता शरीक हुए। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, सांसद विजय बघेल से लेकर जिलेभर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

आने वाले वर्ष में और ज्यादा भव्य होगा महोत्सव: दया सिंह
सफल आयोजन के लिए दया सिंह ने आयोजन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। दया सिंह ने कहा कि, 14 सालों से भोले बाबा की भक्ति में लीन होने का अवसर मिल रहा है। आने वाले 15वें वर्ष में आयोजन को ज्यादा भव्य किया जाएगा। इसकी तैयारी हम काफी पहले शुरू कर देंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...