छत्तीसगढ़ में एक और भीषण सड़क हादसा: स्कूल एग्जाम खत्म होने के बाद पोहा पार्टी और घूमने निकले थे छात्र… ओवरब्रिज से नीचे गिर गई तेज रफ्तार कार… मौके पर ही एक की मौत, 4 स्कूली बच्चों की हालत गंभीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार छेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। हादसे में 1 युवक की मौत हो गई, जब​कि 4 नाबालिगों की हालत गंभीर है। चारों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंदिर हसौद थाना पुलिस शव बरामद कर मामले की विवेचना कर रही है। बताया जा रहा है की स्कूल के एग्जाम खत्म होने के बाद छात्र पोहा पार्टी के लिए गये थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक केपीएस स्कूल में 11वीं का छात्र अंकुश शोभवानी अपने चार दोस्त आर्या देवांगन, अर्पित झा, प्रशांत झा और श्रीयंत्र पाल के साथ परीक्षा खत्म होने के बाद कार से पोहा पार्टी करने और घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान छेरीखेरी के पास कार ब्रिज से नीचे गिर गई। घटना में अंकुश शोभवानी उम्र 18 साल की मौके पर ही मौत हो गयी। सभी कार सवार बच्चे महावीर नगर और माना इलाके के रहने वाले हैं।

घटना के बाद कार चालक रमनी हलधर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को किसी तरह से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, फिलहाल बच्चों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। निजी अस्पताल में सभी बच्चों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...