कॉलेज स्टूडेंट्स की गुंडागर्दी: पुराने विवाद का बदला लेने मिलने बुलाया फिर ब्लेड से कर दिया हमला…

भिलाई। बीआईटी कॉलेज दुर्ग के छात्रों के बीच में आपस में विवाद हो गया। छात्रों का ये विवाद शुक्रवार को हुआ। जिसे लेकर तीन युवकों ने बातचीत करने के बहाने पीड़ित को बुलाया और धारदार हथियार से गले मे वार कर दिया। घटना में घायल युवक को सेक्टर-9 अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उपचार जारी है।
शिकायत पर पुलिस ने फरार छात्रों के खिलाफ धारा 307,34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 1 निवासी मानस पांडेय, सेक्टर-4 रिशु गुप्ता बीआईटी के छात्र है। इनका रिसाली निवासी हिमांशु बंजारे, हरीश यादव, अमन मूर्ति के साथ किसी बात को लेकर कालेज में विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर हिमांशु ने मानस और रिशु को सेक्टर-6 चर्च के पास बुलाया था। दोनों गुट के युवक पहुंचते ही जमकर विवाद होने लगा। इसी विवाद में हरीश ने अपने पास रखे धारदार हथियार से रिशु पर वार कर दिया। घटना में रिशु के गले, हाथ, पीठ में गंभीर चोट आई है। घटना को अंजाम देकर सभी युवक फरार हो गए है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...