राजनांदगांव में युवक की बेरहमी से हत्या, गुस्साई भीड़ ने कार में लगाई आग, इलाके में तनाव का माहौल

राजनांदगांव। जिले के चिखली थाना क्षेत्र के नवागांव में बीती रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, वहीं एक अन्य युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। वारदात से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल मचाया और एक वाहन को आग के हवाले कर दिया।

राजनांदगांव के नवागांव में तनाव उस वक्त बढ़ गया जब 45 वर्षीय राकेश ढीमर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को बुरी तरह पीटा गया और तीसरे युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिसकी हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने एक कार में आग लगा दी। देखते ही देखते पूरे इलाके में तनाव फैल गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

पुलिस के मुताबिक विवाद की जड़ और हमलावरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।लगातार दूसरी रात इस तरह की घटनाओं से नवागांव और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी...