प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने लगाई फांसी: मरने से पहले वीडियो बना कर बोले – हम हमारी इच्छा से कर रहे आत्महत्या

रामपुरा। नगर के समीप ग्राम में एक युवक-युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके पूर्व युवक-युवती ने एक वीडियो बनाकर वायरल भी किया। इसमें दोनों ने कहा कि इसमें किसी का भी दोष नहीं है और दोनों का एक ही चिता पर दाह संस्कार किया जाए। युवती नाबालिग है।

नगर के थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 10 बजे थाने पर सूचना मिली थी कि ग्राम डायल से करीब एक किलोमीटर पहले जंगल में एक पेड़ पर एक युवक-युवती का शव फांसी पर लटका हुआ है। सूचना पर पर मय फोर्स मौके पर पहुंचे। जहां युवक-युवती का शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान पास के ग्राम डायल के 20 वर्षीय सुरावत के रूप में हुई। वहीं युवती पूजा 17 वर्षीय ग्राम डायल की ही थी। इसके बाद मौका पर पंचनामा बनाकर शव को पेड से उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां युवती नाबालिग होने से पैनल के द्वारा पोस्‍टमार्टम कराया गया।

गायब होने की शिकायत युवती के पिता ने की थी
जानकारी के अनुसार युवक-युवती गुरुवार से ही गायब थे, जिसकी शिकायत युवती के पिता ने थाने पर की थी। इस मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस ने पीएम के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिए हैं। वहीं इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

वीडियो में युवक के शब्‍द युवती ने दोहराए
युवक-युवती ने फांसी लगाने के पूर्व वीडियो बनाया, जिसमें पहले युवक जो बोल रहा था इसके बाद वही शब्द युवती दोहरा रही थी। इसमें बताया गया कि हम हमारी इच्छा से आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी की भी गलती नहीं है। परिवार वाले बाद में आपस में झगड़ा नहीं करें।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...