मां-बेटी के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग: पत्‍नी और बेटी की आपत्तिजनक हरकत देखकर पति ने जताया विरोध, फिर…

करपी (अरवल)। परदेस से लौटने पर पत्‍नी और बेटी के प्रेम प्रसंग का पता चला। दोनों को आपत्तिजनक हरकत देखकर विरोध जताया। इसके बाद मां-बेटी ने मिलकर उसकी हत्‍या ही कर दी। रास्‍ते का कांटा खत्‍म कर दिया। घटना रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के तीतरा गांव की है। 50 वर्षीय अरविंद सिंह का शव बरामद किया गया। पुलिस ने अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया।

मृतक के पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
बताया गया कि घरेलू विवाद को लेकर पति के साथ पत्नी का विवाद चल रहा था। विवाद इतना आगे बढ़ गया कि मां-बेटी ने मिलकर अरविंद सिंह की हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बधार में फेंक दिया, जहां से पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। अरविंद सिंह के पिता विद्यानंद सिंह के बयान पर रामपुर चौरम थाना में पत्नी बेलवंती देवी एवं पुत्री प्रिया कुमारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

पंजाब से लौटने पर विरोध करना पत्‍नी-बेटी को गुजरा नागवार
पुलिस सूत्रों की मानें तो महिला ने प्रेम-प्रसंग में घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मां-बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथमदृष्या गला दबाकर हत्या करना प्रतीत होता है। पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है। चर्चा है कि अरविंद सिंह प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहा था।

इस कारण मां-बेटी ने साजिश रचकर घर में ही उसकी हत्या कर दी। अरविंद सिंह पंजाब में मजदूरी करते थे। एक सप्ताह पहले ही गांव लौटे थे। यहां आने पर पत्नी-बेटी की हरकत देख विरोध जताया, जो बेलवंती देवी को नागवार गुजरा, इसके बाद बेलवंती देवी ने अपने ही सुहाग को उजाड़ देने की साजिश रच दी। साजिश में अपनी बेटी को भी शामिल कर लिया। दोनों ने मिलकर रात में ही अरविंद सिंह को गला दबाकर मार डाला और शव को भी ठिकाने लगा दिया। इस घटना ने पति-पत्नी और बेटी के रिश्ते को भी तार-तार कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...

Durg News: सेक्सटॉर्शन का मामला, महिला ने प्रेमजाल में...

दुर्ग। नंदनी थाना क्षेत्र में सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। एक महिला ने युवक को प्रेमजाल में फंसा कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल...

न्यायधानी में इस न्याय की देशभर में चर्चा: बिलासपुर...

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर फ्रॉड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पहली बार...