सब्जी व्यापारी अभिषेक गौर और देशमुख के खिलाफ FIR: होटल व्यावसायी को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप… सुसाइडल नोट में नाम के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला, नोट में कई कारोबारियों के नाम का भी जिक्र

भिलाई। होटल व्यवसायी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने सिर्फ नामजद दो लोगों के खिलाफ अपराध कायम किया है। धारा 306,34 के तहत कार्रवाई की है। स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि कुरूद रोड कोहका में स्थित प्रीति रेस्टोरेंट के संचालक निर्भय यादव 45 वर्ष ने 1 मार्च को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

खबर लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से बड़ा सुसाइडल नोट बरामद किया। जिसमें शहर के कुछ बूगी और बड़े लोगो का नाम शामिल है। लेकिन पुलिस ने सब्जी व्यावसायी अभिषेक गौर और डालेश देशमुख समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस जांच में मृतक निर्भय यादव कुरूद रोड कोहका निवासी के परिजनो का पहले बयान लिया गया। उसमें इन बात सामने आई की मृतक ने आरोपी डालेश देश्मुख से 30 लाख रुपए में मकान खरीदा था। लेकिन रजिस्ट्री के बाद भी डालेश 10 वर्ष के बाद भी मकान और पैसा वापस नहीं किया है।

मृतक द्वारा पैसा वापस मांगने पर टाल-मटोल करते रहा। इसी तरह मृतक निर्भय यादव ने अभिषेक गौर को मंडी के नाम पर 15 लाख रुपए दिया था। जिसे 20 दिवस में वापस करने का वायदा आरोपी ने किया था। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी अभिषेक रुपए नहीं लौटाया। मृतक के द्वारा पैसा वापस मांगने पर आरोपी टाल-मटोल करते रहा।

इसके अलावा मृतक ने अन्य कई लोगों से पैसा उधार में लिया था। मगर जो अन्य व्यक्तियों द्वारा पैसा वापस मांगने पर निर्भय यादव पैसा वापस नहीं किया है। जिससे निर्भय यादव परेशान होकर परिवार से आत्महत्या करने की बात हमेशा करता था। सूदखोरो से निर्भय मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर फांसी लगा ली।

महादेव आईडी से चल रहा है कारोबार
खबर है कि निर्भय इस ग्रुप से जुड़ गया था। इनसे कर्ज के रूप में रुपये भी लिया था। आईडी के ग्रुप के कुछ बुकी का भी आत्महत्या से लिंक होना बताया गया है। लेकिन पुलिस इन लोगों को बचाने में जुट गई है। इस आईडी का बड़ा कारोबार दुबई से संचालित होता है। इसके बुकी भिलाई दुर्ग में सक्रिय है।

आरोप है कि निर्भय आत्महत्या मामले में अन्य लोगों को अभय दान देने में आर्थिक लेनदेन हुआ है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पूरी तरह करने के बाद ही पिक्चर क्लियर हो पाएगी।

मामले में चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि उक्त आईडी की जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें कौन कौन शामिल थे? उस पर भी नज़र है। इसके अलावा अन्य लोगों की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...