कोसानगर में पार्षद निरंकारी ने खड़े होकर कराया समस्या का समाधान…सुबह 7 बजे पहुंच गए लोगों के बीच, मौके से मिलाया अफसरों को फोन, बुलाकर दिखाई समस्या

भिलाई। अपने काम को लेकर वार्ड-5 कोसानगर के पार्षद एवं एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी जाने जाते हैं। जिस काम को पकड़ लेते हैं, उसे अंजाम तक पहुंचाते हैं। ये उनकी पहचान रही है। आज सुबह-सुबह एक जरूरी सुविधाओं को लेकर काम किया।
दरअसल, गर्मी की दस्तक देते ही भिलाई निगम क्षेत्र की वार्डों में पेयजल किल्लत गहराती जा रही है। कोसानगर वार्ड भी पेयजल सकंट की गिरफ्त में आते जा रहा है। मार्च के प्रथम सप्ताह में ही नलों में प्रेशर नहीं आ रहा है। वहीं हैंडपम्प भी अभी से हांफने शुरू कर दिए हैं। नलों में पर्याप्त पानी नहीं आने से वार्डवासियों को निस्तारी सहित पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है।


वार्डवासियों ने पेयजल के गहराते संकट से अपने वार्ड के पार्षद सन्दीप निरंकारी के पास गुहार लगाई और इस समस्या का निराकरण करने की मांग की थी। आज सुबह वार्डवासियों की शिकायत पर निगम के अधिकारी व पार्षद निरंकारी ने वार्ड का दौरा कर पेयजल संकट का जायजा लिया। वार्ड की महिलाओं ने अधिकारियों को बताया कि यहां की अधिकतर नलों से पानी नहीं आ रहा है। नलों में पानी का प्रेशर भी नहीं है। प्रेशर नहीं होने से लोगों को बमुश्किल दो-चार बाल्टी ही मिल पा रहा है। पेयजल के साथ निस्तारी की समस्या का भी सामना हम वार्डवासियों को करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने अपनी आंखों से नलों में आ रहे कम प्रेशर को देखा। पार्षद सन्दीप ने इस संकट से वाकिफ होते हुए निगम अधिकारियों को जल्द नलों में प्रेशर को बढ़ाने का निर्देश दिया। यहां भीषण गर्मी के पूर्व गहराता जल संकट निगम प्रशासन के खोखले दावे की पोल खोल रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास योजना के लिए...

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास की लॉटरी 3 जुलाई को होने वाली है। नगर पालिक निगम भिलाई में 3 जुलाई 2025 को...

हाई कोर्ट में भिलाई निगम की जीत: टैक्स पेयर...

भिलाई। भिलाई नगर निगम की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ी जीत हुई है। नगर पालिक निगम भिलाई में बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने...

वैशाली नगर के पूर्व विघायक स्व. विद्यारतन भसीन के...

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. दाउ विद्यारतन भसीन की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हे सादर श्रद्वांजलि अर्पित करते...