दुर्ग जिले में पत्रकार पर हमला: मारपीट में पत्रकार का सिर फट गया…भाजपा नेता पर हमला का आरोप, घटनास्थल पर मौजूद थे भाजपा नेता

भिलाई। इस आधी रात की बड़ी खबर पाटन क्षेत्र के अमलेश्वर इलाके से आ रही है। जहां एक पत्रकार की पिटाई हो गई है। पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी पर जानलेवा हमला हुआ है। धीरेंद्र को रायपुरा जगन्नाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना रायपुर के पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है।

फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। हमला करने वालों की पतासाजी में पुलिस जुट गई है। पत्रकारों ने सोशल मीडिया में यह भी लिखा है कि अमलेश्वर क्षेत्र के कुछेक भाजपा नेता पर हमला का आरोप लगा है। आपस में विवाद हो रहा था। वहां बचाने के लिए पत्रकार धीरेंद्र पहुंचे। विवाद धीरेंद्र के साथ होने लगा और मारपीट हो गई।

वहां मौजूद लोगों ने पत्रकार धीरेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया। फेसबुक में फोटो पोस्ट करते हुए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैभव बेमेतरिहा ने लिखा है कि,- पत्रकार साथी धीरेंद्र गिरी गोस्वामी अमलेश्वर में जानलेवा हमला, रायपुरा जगन्नाथ अस्पताल में भर्ती…हमलावर भाजपा नेता बताया जा रहा है।

इसी प्रकार पत्रकार प्रफुल्ल ठाकुर ने भी फेसबुक में पोस्ट करते हुए लिखा है कि पत्रकार धीरेंद्र गोस्वामी पर जानलेवा हमला हो गया है। उन्हें मदद की जरूरत है।

अमलेश्वर थाना प्रभारी गोपाल वैश्य ने भिलाई TIMES को बताया कि, वुडलैंड कॉलोनी में राव परिवार में पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी पहुंचे थे। राव परिवार में बच्चे को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ।

पत्रकार धीरेंद्र राव परिवार में पहुंचे थे। विवाद होते देख उन्होंने बीच-बचाव किया। लेकिन हमला करने वालों ने पत्रकार पर हमला कर दिया। धीरेंद्र को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...