PHOTOS: दुर्ग में फ्लाईओवर से नीचे गिरा ट्रक, 4 लोगों की मौत: ब्रिज में बाइक सवार को ठोकर मारी…दोनों नीचे गिरे, तीन युवकों समेत 4 ने तोड़ा दम, ग्राउंड से हादसे की तस्वीर आई सामने

भिलाई। दुर्ग में देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में लिया और ब्रिज के नीचे गिर गए। हादसा धमधा नाका ओवब्रिज में हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इसमें ट्रक ड्राइवर और दुर्ग के रहने वाले तीन युवा शामिल है।

गुरुवार की देर रात तकरीबन 12.30 बजे से रात 1 बजे के बीच की घटना है। धमधा फ्लाई ओवरब्रिज के ऊपर ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। घटना में दोनों ब्रिज के ऊपर से नीचे गिर गए। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगने पर दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची। व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी रही। मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्ग की ओर से तीन बाइक सवार धमधा ओवरब्रिज की ओर आ रहे थे। सामने से ट्रक चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्ग की तरफ आ रहा था। ट्रक चालक ने बाइक सवारों को अपने चपेट में ले लिया।

तीनों बाइक और ट्रक फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे गिर गया। घटना में पहले से खड़ी नीचे खड़ी डीआई वाहन भी घटना के चपेट में आ गई। घटना रात 12.45 की बताई जा रही है। खबर है कि मृतक दुर्ग के तकियापारा के रहने वाले है।

मामले में धमधा पुलिस शव को रात में मरचुरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को पीएम होने के बाद परिजनों को सौपा जाएगा। घटना कैसे हुआ इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है। ट्रक फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे गिरने से बाइक अन्य वाहन दब गया है। मृतकों में अमन, साहिल और तौशिफ का नाम सामने आया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...