CG में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही, प्राइवेट पार्ट में 9 इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के हज्जुटोला निवासी सुभाष कुमार जनबंधु (40वर्ष) पिछले 14-15 साल से पाइल्स की बीमारी से जूझ रहा था। उसे 8 मई 2025 को परिजन इलाज के लिए अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कांदुल निवासी रेखराम साहू के पास लेकर पहुंचे। आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताकर 8 हजार रुपए लिए और मरीज के प्राइवेट पार्ट में अलग-अलग जगहों पर एक साथ 9 इंजेक्शन लगा दिए, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

अगले ही दिन 9 मई को सुभाष को अचानक ज्यादा ब्लीडिंग और पेट फूलने की समस्या शुरू हो गई। घबराए परिजनों ने रेखराम साहू को फोन किया। लेकिन उसने टालमटोल करने के बाद मोबाइल बंद कर दिया। हालत गंभीर होने पर परिवार ने उसे भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने से मरीज की तबीयत बिगड़ने की बात बताई। लगातार ब्लीडिंग और इंफेक्शन के कारण 11 मई को उसकी मौत हो गई।

फर्जी डिग्री से चल रहा था धंधा – एसडीओपी

शिकायत पर एसडीओपी गुंडरदेही ने जांच की तो सामने आया कि रेखराम साहू की डॉक्टर डिग्री फर्जी है और उसका छत्तीसगढ़ में कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। पुलिस ने अर्जुन्दा थाने में बीएनएस की धारा 105 सहित छत्तीसगढ़ राज्य उपचार्यागृह एवं रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम 2010 की धारा 12 और छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम 1987 की धारा 24 के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपी को भेजा गया जेल – एएसपी

बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि मृतक के पिता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। फिर जांच के बाद आरोपी फर्जी डॉक्टर रेखराम साहू (54 वर्ष) निवासी कांदुल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...