नाबालिग ने की युवक की हत्या, इंस्टाग्राम पर समाज को अपमानित करने पर वारदात को दिया अंजाम, थाने में हंगामा

बेमेतरा। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सतनामी समाज के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने नवागढ़ थाने में जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान टार्जन गायकवाड़ (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम लालपुर का निवासी था। हत्या की वजह सोशल मीडिया विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर समाज को गाली देने से संबंधित किसी पोस्ट के कारण आरोपी ने यह घटना को अंजाम दिया।

हत्या करने वाला आरोपी नाबालिग है और वह पास के गांव हरदी का रहने वाला है। इस हत्या से आक्रोशित मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने नवागढ़ थाना में जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG कैडर के IAS एस. जयवर्धन की दिल्ली में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय, नई...

धान खरीदी की दर बढ़ाने और बकाया बोनस देने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले ही समर्थन मूल्य को लेकर सियासत और किसान संगठनों की मांगें तेज हो...

‘लाल कपड़ों में स्कूल मत आइए’… : नवरात्र में...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा में एक निजी स्कूल की शिक्षिका के धार्मिक पहनावे को लेकर विवाद सामने आया है। शारदीय नवरात्र...

‘अपना वाला गाना बजाओ’ पर हुआ महाभारत : गणेश...

धमतरी। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान धुमाल बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट, तोड़फोड़ और हथियार लहराने तक...