CG Crime : दरिंदे ने पांच साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना केरेगांव थाना क्षेत्र के एक जंगल में हुई। आरोपी राकेश मांडवी ईंट-भट्ठे में मजदूर के रूप में काम करता था और दूसरे जिले से आया था। उसने बच्ची को जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव वालों ने बच्ची को 108 एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी है और उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंची और आरोपी राकेश मांडवी को गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...