आज से बंद रहेगी सरकारी राशन दुकानें, हड़ताल पर जाएंगे प्रदेशभर के दुकान संचालक

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के राशनकार्ड धारकों की परेशानी बढ़ने वाली है. प्रदेश में शासकीय उचित मूल्य यानी राशन दुकान संचालकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सालों से लंबित मांगों और कमीशन में बढ़ोतरी को लेकर दुकान संचालक अब आंदोलन पर उतर आए हैं. 1 अक्टूबर से प्रदेश की सभी राशन दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी.

छत्तीसगढ़ में राशन दुकान संचालक 1 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे, यानी राशन दुकानें बंद रहेंगी. ऐसे में कार्डधारकों को राशन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इसके बाद 5 अक्टूबर को चारामा से रायपुर तक राशन दुकान संचालक 125 KM की पदयात्रा कर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर छह सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध दर्ज करेंगे.

छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक/विक्रेता कल्याण संघ का कहना है कि वे लंबे समय से सरकार की पीडीएस योजना को निष्ठा से चला रहे हैं, लेकिन कमीशन बढ़ाने, मासिक मानदेय तय करने और वितरण खर्चों की भरपाई जैसे मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. उनकी मुख्य मांग है कि खाद्यान्न पर कमीशन 90 और 30 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 300 रुपए किया जाए. साथ ही सेवा सहकारी समिति के विक्रेताओं को 30,000 रुपए मासिक मानदेय दिया जाए.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...