पावर प्लांट में हादसा : लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत, 6 लोग घायल

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया. पावर प्लांट में ऊंचाई से लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 6 अन्य मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं. हादसे के बाद प्लांट में अफरा तफरी मच गई. मरने वालों में सभी उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के निवासी हैं.

घायलों को रायगढ़ स्थित फॉर्टिस जिंदल अस्पताल लाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था. इस दौरान प्लांट में लगे लिफ्ट में 10 मजदूर सवार होकर पांचवें माले पर जा रहे थे.

लिफ्ट को 75 मीटर ऊंचाई तक पहुंचना था लेकिन 40 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचते ही अचानक लिफ्ट का केवल टूट गया और लिफ्ट ऊंचाई से जमीन पर आ गिरी.

इस दुर्घटना में मरने वालों में बबलू गुप्ता 20 साल उत्तर प्रदेश, रविंद्र कुमार 36 साल झारखंड, मिश्रीलाल देवांगन 36 साल सोनभद्र उत्तर प्रदेश, अंजनी कनौजिया 35 साल सोनभद्र उत्तर प्रदेश शामिल हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...