पूर्व मुख्यमंत्री की मर्सिडीज कार का एक्सीडेंट: युवती की कार ने पूर्व CM की कार को मारी ठोकर, फिर…

जयपुर। जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मर्सिडीज को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसा जिस कार से हुआ उसे एक युवती चला रही थी। हालांकि, हादसे में राजे को चोट नहीं आई है। हादसे के बाद युवती ने पूर्व सीएम से माफी मांग ली, इस पर उन्होंने युवती को सावधानी से कार चलाने की सलाह दी।

जानकारी के अनुसार घटना विद्याधर नगर थाना इलाके के बियानी कॉलेज के पास की है। पूर्व सीएम अपने आवास की ओर जा रही ही थी। इस दौरान एक कार ने उनकी मर्सिडीज कार को टक्कर मार दी। इससे कार के गेट को नुकसान भी हुआ है। हादसे के तुरंत बाद लड़की ने कार से बाहर आकर माफी मांगी, राजे ने भी कोई बात नहीं कहकर माफ कर दिया और सावधानी से कार चलाने की सलाह दी।

हादसे की जानकारी लगने पर विद्याधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान राजे ने पुलिस अधिकारियों से कोई कार्रवाई नहीं करने को कहा। पूर्व मुख्यमंत्री की कार को टक्कर मारने के बाद युवती काफी डर गई थी, इस कारण राजे और अन्य पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाया और आराम से घर जाने की बात कही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...