Chhattisgarh Burning Car Video Viral: सिग्‍नल पर रुकी कार में लगी भीषण आग… जलती कार से निकल कर SBI के डिप्टी मैनेजर और ड्रायवर ने बचाई अपनी जान… देखिए वीडियो

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार रात नौ बजे भगत सिंह चौक के रेड सिग्‍नल पर अचानक इंडिगो कार में आग लग गई। कार में एसबीआई डिप्टी मैनेजर और उनके ड्राइवर सवार थे। कार पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गई। कार में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा।

फायर ब्रिगेड की एक वाहन ने मौके पहुंच कर आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग की वजह से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

जनाकरी के अनुसार एसबीआई के डिप्टी मैनेजर बीरबल राम केरकेटा और उनका ड्राइवर मुख्यमंत्री निवास की ओर से आ रहे थे। रेड सिंग्नल में गाड़ी खड़ी थी। तभी अचानक सामने से धुआं उठने लगे। धुंआ उठता देख डिप्टी मैनेजर और ड्राइवर तुरंत कार से उतरे। देखते ही देखते कार में आग लग गई। चौके में मौजूद पुलिस कर्मियों ने वहां मौजूद लोगों को गाडि़यों को तत्काल दूर करवाया। कार धू-घू कर जलने लगी।



खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...