कर्ज में दबे होटल कारोबारी ने की खुदकुशी: क्या कर्जदारों से त्रस्त होकर लगाई फांसी?…पुलिस को मिले सुसाइडल नोट में कई लोगों के नाम, दुर्ग पुलिस कर रही जांच

भिलाई। शहर के होटल कारोबारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। होटल व्यावसायी का नाम निर्भय यादव बताया जा रहा है। कुरुद रोड कोहका में प्रीति रेस्टोरेंट एंड होटल है। हालही में होटल शुरू किया था। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है। अब तक जो बातें सामने आई है, उसके मुताबिक निर्भय के पास से एक सुसाइडल नोट मिला है।

जिसमें कई बातों का जिक्र है। यह भी पता चला है कि कर्जदार उन्हें परेशान कर रहे थे। पुलिस सूत्रों की माने तो निर्भय ने मरने से पहले लिखे सुसाइडल नोट में कई लोगों के नाम लिखे हैं। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइडल नोट भी मिला हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि कुरूद रोड कोहका स्थित प्रीति रेस्टोरेंट एंड होटल संचालक निर्भय यादव 45 वर्ष ने मंगलवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक ने 20 लाख का मकान बनाने होम लोन लिया था। इसके अलावा 15 लाख रुपए कर्ज होने की बात सामने आई है। इससे परेशान होकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने की बात सामने आई है। सुसाइडल नोट में कई लोगों के नाम है। जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा आत्महत्या का कारण भी खोजने में जुटी हुई है।

होटल प्रीति कोहका एरिया का जाना माना नाम है। निर्भय यादव के आत्महत्या मामले में पुलिस हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से भी मिलान करने का मन बना रही है। साथ ही साथ सुसाइडल नोट में कर्ज देने वालो का नाम लिखा हुआ है। उनसे भी पुलिस बयान लेगी। जिससे निर्भय के आत्महत्या कारण स्पष्ट हो सके फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...