छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा : बस्तर के बाद सरगुजा ओलंपिक कराएगी सरकार, डिप्टी CM अरुण साव ने किया ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ को खेलों की दिशा में आगे बढ़ाने को लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि बस्तर के बाद सरगुजा में भी ओलंपिक शुरू होगा.

डिप्टी CM अरूण साव ने कहा है कि सरकार बस्तर ओलंपिक के बाद अब सरगुजा ओलंपिक कराएगी. बस्तर ओलंपिक की तैयारी जारी है. पिछले साल के बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 65 हजार युवाओं ने पंजीयन कराया था. इस साल 1 लाख युवाओं ने अब तक पंजीयन करा लिया है.

बस्तर संभाग के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने, उनकी रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को निखारने तथा बस्तर क्षेत्र की जनता का शासन से प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने पिछले वर्ष की भांति इस साल भी “बस्तर ओलंपिक” का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर संभाग के सभी जिलों में विकासखंड स्तर से लेकर संभाग स्तर तक इसका आयोजन किया जाएगा। “बस्तर ओलंपिक” में एथलेटिक्स (100 मी., 200 मी., 400 मी., लम्बी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस-थ्रो, जैवलिन-थ्रो, 4X100 मी. रिले रेस), तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कराते, वॉलीबॉल तथा महिला सीनियर वर्ग के लिए रस्साकसी सहित जिला स्तर पर हॉकी एवं वेट लिफ्टिंग की स्पर्धाएं होंगी।

ये प्रतियोगिताएं दो वर्गों – जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष) बालक-बालिका और सीनियर वर्ग महिला-पुरुष जिसमें आयु सीमा नहीं रखी गई है, में होंगी। विकासखंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय स्पर्धाओं में भाग लेंगे। “बस्तर ओलंपिक-2025” के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 अक्टूबर से 5 नवम्बर के बीच होंगी। कांकेर जिले में विकासखंड स्तरीय आयोजन के बाद दो दिनों के भीतर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों के पंजीयन फॉर्म, प्रतिभागियों की सूची, अंक विवरण तथा संबंधित अभिलेख जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, इण्डोर स्टेडियम कांकेर को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...