CG News : अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SSP ने ASI और कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड

बिलासपुर। चालान के नाम पर अवैध उगाही की शिकायत पर एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच के बाद वसूली करने वाले सीपत थाने में पदस्थ ASI सहेत्तर कुर्रे और कॉन्स्टेबल आशीष मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, वाहन जांच और चालानी कार्रवाई के नाम पर डराकर व्यापारी से 24 हजार रुपये की वसूली की गई थी। वहीं NTPC कर्मी पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाकर पुलिस ने 50 हजार की डिमांड कर धमकी दी गई थी, जिसके डर से कर्मचारी ने जहर पी लिया। NTPC कर्मी का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने दोनों शिकायतों की जांच के लिए एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निर्देशित किया था। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि प्राइवेट कम्प्यूटर ऑपरेटर राजेश्वर कश्यप के अकाउंट में दो किश्तों में 22 हजार और 2 हजार रुपये ट्रांसफर कराया गया है। उसका थाने में आना-जाना है। यह भी पता चला है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है और गाड़ी चालान किया गया है। जांच में एएसआई सहेत्तर कुर्रे और आरक्षक आशीष मिश्रा की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। लिहाजा, दोनों को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही इस मामले की विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...